3
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन कुमार यादव ने सीनियर ट्रेडिशनल नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार का गौरव बढ़ाया है। 65 किलोग्राम भार वर्ग में सुमन ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में सुमन कुमार यादव ने अपने दमदार प्रदर्शन से हिमाचल प्रदेश, झारखंड एवं राजस्थान के पहलवानों को पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की।

इस सफलता में उनके प्रशिक्षक कोच निखिल, आशुतोष एवं का भोरिक महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और कड़ी मेहनत से सुमन ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
सुमन की इस शानदार उपलब्धि पर बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह एवं महासचिव विनय कुमार सिंह बिहार राज्य प्राधिकरण के महानिदेशक रबीन्द्र शंकरण हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सुमन की यह उपलब्धि बिहार के लिए गर्व की बात है और इससे राज्य के अन्य युवा पहलवानों को भी प्रेरणा मिलेगी।

सभी ने सुमन कुमार यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे आने वाले समय में और बड़ी उपलब्धियां हासिल कर बिहार एवं देश का नाम रोशन करेंगे।
बेतिया से आगरा तक अपनी प्रतिभा का परचम लहराने वाले सुमन कुमार यादव को हार्दिक बधाई

Share this content: