Home Bihar सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग: वीआईपी सीसी ने एसएसआर सोनपुर को 3 विकेट से हराया,विकास का पंजा।

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग: वीआईपी सीसी ने एसएसआर सोनपुर को 3 विकेट से हराया,विकास का पंजा।

by Khelbihar

छपरा : राजेंद्र स्टेडियम, छपरा में आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में वीआईपी क्रिकेट क्लब ने एसएसआर सोनपुर को 3 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

IMG-20261121-WA0042 सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग: वीआईपी सीसी ने एसएसआर सोनपुर को 3 विकेट से हराया,विकास का पंजा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसएसआर सोनपुर की टीम 21.4 ओवर में 124 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से ऋषभ राज ने 32 रन, शिव सत्य प्रकाश ने 28 रन तथा नीरज और अविनाश ने 13-13 रन बनाए। वीआईपी क्रिकेट क्लब की ओर से विकास कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए, जबकि अभिषेक ने 2 तथा आयुष और रमन ने 1-1 विकेट हासिल किया।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग: वीआईपी सीसी ने एसएसआर सोनपुर को 3 विकेट से हराया,विकास का पंजा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीआईपी क्रिकेट क्लब की टीम ने 18.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से पीयूष ने 36 रन, अभिषेक ने 25 रन, सूरज ने 15 रन तथा विकास कुमार ने 13 रनों का योगदान दिया। एसएसआर सोनपुर की ओर से आदित्य मिश्रा ने 4 विकेट तथा शिव सत्य प्रकाश ने 3 विकेट झटके।

मैच के दौरान मुख्य अतिथि सारण जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्ष श्रीमती इंदु कुमारी उर्फ अनु सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

IMG-20260501-WA0009 सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग: वीआईपी सीसी ने एसएसआर सोनपुर को 3 विकेट से हराया,विकास का पंजा।

इस अवसर पर उज्ज्वल मिश्रा, विभूति नारायण शर्मा, पॉल इस्माइल, राजन प्रसाद यादव, रविंद्र प्रसाद यादव उर्फ रवि राय, कैसर अनवर, धर्मजय कुमार, आशीष कुमार, ऋषभ कुमार, नंदनी कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी भी स्टेडियम पहुंचे।

लीग का अगला मुकाबला दहियावां क्रिकेट क्लब बनाम वीआईपी क्रिकेट क्लब के बीच कल सुबह 9 बजे राजेंद्र स्टेडियम, छपरा में खेला जाएगा।इसकी जानकारी सारण जिला क्रिकेट संघ के पूर्व संयुक्त सचिव चंदन शर्मा ने दी।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े