पटना, 21 नवंबर 2026: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने कूच बिहार ट्रॉफी 2026-27 के पहले दो मुकाबलों के लिए बिहार की अंडर-19 टीम की घोषणा कर दी है। घोषित टीम में 16 खिलाड़ियों को मुख्य टीम में शामिल किया गया है, जबकि 17 खिलाड़ियों को स्टैंडबाय में रखा गया है। टीम की कप्तानी पुष्पम राज को सौंपी गई है, वहीं अनमोल कुमार उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे।

मुख्य टीम में कुल 16 खिलाड़ी के नाम :-
रित्विज राज सिंह, अभिनव सिन्हा, युवराज यादव, प्रियांशु कुमार यादव, अंकित यादव, आशीष पेपल कुमार, अर्जुन सिंह, अनमोल कुमार(उप कप्तान), पुष्पम राज(कप्तान), सत्यम राज, अभिषेक, आर्यन पटेल, आदित्य कुमार, मोहित कुमार, मो. खिज़ार और अनिमेष राज को शामिल किया गया है।

स्टैंडबाय खिलाड़ियों में
शिवम झा, हर्ष कुमार, सुजय कुमार, गौरव कुमार, आयुष कुमार, शुभम दुबे, विशेष गोस्वामी, वरेण्यम पांडेय, ओंकार कुमार, विवेक आनंद, अर्सलान शाहिद, निशु निष्कर्ष यादव, निकेश कुमार, अर्णव नवल आरव, आदित्य सिन्हा, अमन दिनेश कुमार और अमन संजय राय शामिल हैं।
टीम के साथ मुख्य प्रशिक्षक के रूप में वीर प्रताप सिंह, बल्लेबाजी कोच एवं मैनेजर के रूप में आलोक कुमार, ट्रेनर अमित कुमार और फिजियो के रूप में शहबाज आलम खान सहयोगी स्टाफ की जिम्मेदारी निभाएंगे।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सभी चयनित मुख्य टीम और स्टैंडबाय खिलाड़ियों को 21 नवंबर 2026 को ही BCA कार्यालय में तत्काल रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। खिलाड़ियों को पंजीकरण एवं आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करने के लिए अपना डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र, पिछले तीन शैक्षणिक वर्षों की स्कूल मार्कशीट, बोनाफाइड प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और कैंसिल चेक साथ लाना अनिवार्य है।सभी संबंधित खिलाड़ियों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित दस्तावेजों के साथ तत्काल कार्यालय पहुंचकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
Share this content: