पटना : बी सी सी आई द्वारा आयोजित कूच बिहार ट्रॉफी (मल्टी डेज ) के लिए मुजफ्फरपुर के तेज़ गेंदबाज आदित्य कुमार का चयन किया गया है इसकी जानकारी मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ की सचिव रचना शर्मा ने दी है।

उनके चयन पर मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों,पूर्व क्रिकेटरों आदि ने हर्ष व्यक्त किया है एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ज्ञात हो कि आदित्य कुमार भारती जूनियर से जुड़े हुए हैं एवं उनके क्रिकेट का सफर भारती जूनियर से ही शुरू हुआ है।

आपको बता दे की टीम पहले दो मुकाबले के लिए घोषित की गई हैं जिसमे 16 खिलाड़ियों को मुख्य टीम में शामिल किया गया हैं जबकि 17 खिलाड़ियों को स्टैंड बाई में रखा गया हैं। इसके लिए ट्रायल मोईनुल हक़ स्टेडियम पटना में संपन्न हुआ था।


Share this content: