Home Bihar विजय मर्चेंट ट्रॉफी: पंजाब ने बिहार को पारी और 120 रनों से हराया।

विजय मर्चेंट ट्रॉफी: पंजाब ने बिहार को पारी और 120 रनों से हराया।

by Khelbihar

पटना, 21 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले में बिहार को पंजाब के खिलाफ पारी और 120 रनों से हार का सामना करना पड़ा। वडोदरा के जीएसएफसी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले के तीसरे दिन बिहार की टीम अपनी दूसरी पारी में 193 रनों पर ऑलआउट हुई।

IMG-20261121-WA0042 विजय मर्चेंट ट्रॉफी: पंजाब ने बिहार को पारी और 120 रनों से हराया।

इससे पहले बिहार की टीम ने अपनी पहली पारी में 39 ओवर में महज 66 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब ने पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 379 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। इस तरह पंजाब को पहली पारी के आधार पर 313 रनों की मजबूत बढ़त हासिल हुई।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 विजय मर्चेंट ट्रॉफी: पंजाब ने बिहार को पारी और 120 रनों से हराया।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बिहार की टीम ने पहली पारी की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन 66.3 ओवर में 193 रन बनाकर आउट हुई। इस तरह पंजाब ने बिहार को पारी और 120 रनों से पराजित किया।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 विजय मर्चेंट ट्रॉफी: पंजाब ने बिहार को पारी और 120 रनों से हराया।
IMG-20260501-WA0009 विजय मर्चेंट ट्रॉफी: पंजाब ने बिहार को पारी और 120 रनों से हराया।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े