भागलपुर: बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में भागलपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित हेमन ट्राॅफी के छठे मुकाबले में शनिवार को मुंगेर ने जमुई को पांच विकेट से पराजित किया।
50 ओवर के मैच में टॉस जीत कर जमुई की टीम ने 47.1 ओवर में 180 रनों पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजी में मयंक मेहता ने सर्वाधिक 49 रन, प्रिंस कुणाल ने 40 रन, अमित राय ने 18 रन बनाए। मुंगेर की ओर से गेंदबाजी में अमित कुमार ने 4 विकेट लिया। आकाश व मो. गुलरेज ने क्रमशः दो-दो विकेट झटका। प्रशांत व गोविंद देव ने क्रमशः एक-एक विकेट चटकाए।
181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंगेर की टीम 42 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर जीत के जरूरी रन बना ली। मुंगेर की ओर से बल्लेबाजी में मो. गुलरेज ने 113 गेंद खेलकर नौ चौके व दो छक्के की मदद से 92 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। मो. गुलरेज ने अपनी टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा कर आउट हुए। विनीत ने 37 रन, विशाल ने 17 रन बनाए। जमुई की ओर से गेंदबाजी में मयंक मेहता, शुभम, सचिन, राहुल कुमार, वजीद अली ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया।
अंपायर की भूमिका बीसीए पैनल के अंपायर मनोहर (खगड़िया) व अमित रंजन (मधुबनी) ने निभाई। मैच आॅब्जर्वर बीसीए पैनल के डाॅ इंद्रजीत कुमार थे। स्कोरर धर्मजय, ऑनलाइन स्कोरर ओम झा व पिच क्यूरेटर बीसीए पैनल के देवीशंकर थे। रविवार को सुबह 9 बजे से जमुई और भागलपुर के बीच मैच खेला जाएगा। दोनों टीम के खिलाड़ियों को सुबह 8 बजे सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में रिपोर्ट करना है।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…