पटना 11मार्च: गोलघर मीडिया वेंचर्स के तत्वावधान में मोइनुल हक स्टेडियम में चल रहे कुसुम राज मनीअम कप अंतर स्कूल अंडर -14 क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में अंशुल क्रिकेट एकेडमी ने विद्या मंदिर को 132 रन से हराकर अपना विजयी अभियान शुरू किया।

कुसुम राज मनीअम पब्लिक स्कूल मोरियावां ( विक्रम) के सहयोग से आयोजित इस टूर्नामेंट में आज के मुकाबले में अंशुल क्रिकेट एकेडमी ने पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में 5 विकेट पर 225 रन बनाए। अश्विनी ने  सर्वाधिक  69 रन 11चौका व एक छक्का के सहारे बनाए।श्रीमान अतिरिक्त ने 47 रन का योगदान किया।सिद्धार्थ ने 40 रन में 6 चौका व दो छक्का लगाया।

जवाब में बैटिंग करने उतरे विद्या मंदिर के सभी बल्लेबाज 14.4 ओवर में 93 रन पर आउट हो पवेलियन लौट गए। शिवम ने 17 रन में 3 चौका लगाया।अतिरिक्त के रूप में 23 रन मिले।गेंदबाज अरूण ने 23 रन देकर 4 विकेट लिया। यह मैच अंशुल क्रिकेट एकेडमी ने 132 रन से जीता।विजेता टीम के अश्विनी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार टर्निंग प्वाइंट के एमडी विजय शर्मा ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर

अंशुल क्रिकेट एकेडमी 25 ओवर में 5 विकेट पर 225 रन- अश्विनी 69,.सिद्धार्थ 40, देवांशु 23, अमन 31, अतिरिक्त 47, साहिल 1/41, विशिष्ट 1/23, सुमन 1/29, शिवम 1/20, सीजान 1/46,

विद्या मंदिर 14.4 ओवर में 93 रन पर ऑल आउट – शिवम 17 रन विशिष्ट 16, शिवम राज 13, अतिरिक्त 23, अरूण 4/23,अश्विनी 2/4, सिद्धार्थ 2/8, हर्षित 1/11, रन आउट 1,

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

12 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

13 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

1 day ago