Loading Now
×

आशीर्वाद मेमोरियल इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज,सेंट जार्ज हाई स्कूल मोतिहारी विजयी

मोतिहारी : स्थानीय नेहरू स्टेडियम मोतिहारी में चल रहे आशीर्वाद मेमोरियल इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के उदघाटन मुकाबले में सेंट जार्ज हाई स्कूल मोतिहारी ने द रॉयल इंटरनेशनल स्कूल सीवान को 6 विकेट से हरा दिया।

मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया की ग्रुप ए के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी द रॉयल इंटरनेशनल स्कूल की टीम राहुल के 32 व आयुष के 14 रन की पारी के बदौलत में 82/10 रन(18.3ओवर) का स्कोर बनाया।सेंट जार्ज हाई स्कूल के गेंदबाज शक्ति व सौरव ने 2-2 विकेट लिए।जवाब में सेंट जार्ज हाई स्कूल ने शहरयार के 23 व अमन के 19 रन के बदौलत 83/4(12.5 ओवर) का स्कोर बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

द रॉयल इंटरनेशनल स्कूल के गेंदबाज उज्ज्वल ने 3 विकेट लिया।मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सेंट जार्ज हाई स्कूल के शक्ति को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।मैच में अम्पायर की भूमिका में बीसीए ग्रेड लेवल ए के वेदप्रकाश व मो. तैयब ने निभाया वही स्कोरर की भूमिका में अस्मित व आशिक रहे।

कल सुबह-सत्र में द रॉयल इंटरनेशनल स्कूल सीवान की टीम द रेडिएंट पब्लिक स्कूल सुगौली के सामने होगी वही शाम के मुकाबले में इमैनुएल स्कूल की टीम के सामने डीएवी पब्लिक स्कूल मोतिहारी की टीम होगी।

मौके पर मुख्य अतिथियों में अनील वर्मा,सुशील कुमार, डॉ अमित,डॉ फैसल परवेज खान,महफूज रहमान खान,एडवोकेट कमलेश कुमार, मो.आलम,शाहिद हसन,सचिन सहनी, मो.रेयान इत्यादि की उपस्थिति रही।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना ईस्ट में 8 मई 2026 को प्रतिष्ठित दो दिवसीय अंतर-विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता “चेकमेट 2026” का भव्य शुभारंभ

Next post

DPS पटना ईस्ट चेकमेट अंतर्विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में रणनीति, धैर्य और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन।

Post Comment