मोतिहारी : भारत क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित कूच बिहार ट्रॉफी(अंडर-19) के लिए मोतिहारी के बादल कनौजिया का चयन बतौर हरफनमौला खिलाड़ी के रूप में बिहार टीम के लिए हुआ हैं।ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम के हवाले से जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि बीसीए का नोटिफिकेशन मिलते ही बादल कनौजिया टीम से जुड़ने के लिए पटना प्रस्थान कर चुके हैं।पटना के ऊर्जा स्टेडियम में 26-29 नवंबर(चार दिवसीय) तक होनेवाले मुकाबले में बिहार टीम का सामना विदर्भ से होगा।

ज्ञात हो कि बादल कनौजिया बाये हाथ से तेज गेंदबाजी करने के साथ-साथ मध्यक्रम में दाहिने हाथ से बल्लेबाजी करते हैं।अभी हाल ही में उन्होंने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में भी बिहार(अंडर-19) टीम के लिए प्रतिनिधित्व करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था।साथ ही विगत सत्र में बादल कनौजिया ने पूर्वी चम्पारण के लिए हेमन ट्रॉफी में भी अच्छा प्रदर्शन किया था।पूर्व में भी उन्होनें एसजीएफाई क्रिकेट (अंडर-14 और अंडर-16) के अंतर्गत पूर्वी चम्पारण और बिहार के लिए खेलते हुए अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था।

ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया सहित वरिष्ठ खिलाड़ी रामप्रकाश सिन्हा, संजय कुमार टुन्ना, प्रकाश रंजन,शैलेंद्र मिश्र बाबा,राशिद जमाल खान,डॉ नवनीत कुमार इत्यादि ने बादल कनौजिया के चयन पर हर्ष व्यक्त किया हैं।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

13 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

14 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

1 day ago