Loading Now
×

बेगूसराय अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग में बलिया क्रिकेट क्लब ने प्ले क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराया

बेगूसराय 15 मार्च: बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ द्वारा अयोजित अंडर -19 जिला क्रिकेट लीग में बलिया क्रिकेट क्लब ने प्ले क्रिकेट को आठ विकेट से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्ले क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 16 ओवर में 93 रन बनाकर ऑल आउट हो गई प्ले क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन रूपेश कुमार ने 31 और सुमित ने 15 रन बनाए बलिया की ओर से सर्वाधिक विकेट ऋषि ने 4 विकेट वही प्रियांशु और सोनू ने 3-3 विकेट झटके।

जवाब में बलिया की टीम बल्लेबाजी करने उतरी बलिया की टीम ने लक्ष्य को 11 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया बलिया की और से सार्वाधिक रन प्रियांशु ने 41 वही आशीष ने 27 रन बनाकर टीम को जीत दिलाया प्ले क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक विकेट अश्वनी ने 2 विकेट झटके।

ऑलराउंडर खेल प्रदर्शन के लिए प्रियांशु को मैन ऑफ द मैच दिया गया! मैन द मैच का खिताब बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मृत्युंजय कुमार वीरेश के द्वारा प्रियांशु को दिया गया। बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग का कल भी दोनो मैदान पर लीग मैच खेले जाएंगे इस मैच के मुख्य अंपायर दीपक कुमार और चैंपियन थे!

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 + 6 = ?