वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक उपलब्धि पर BCA अध्यक्ष और सचिव ने दी बधाई।

  • वैभव सूर्यवंशी को दलीप ट्रॉफी का 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

पटना (बिहार), 31 अगस्त 2026: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के अध्यक्ष श्री हर्ष वर्धन और सचिव जनाब ज़िआउल अरफ़ीन ने बिहार के युवा बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी को दलीप ट्रॉफी में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर बधाई दी है। वैभव ने महज 15 वर्ष 157 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाकर दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का 57 साल पुराना रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

वैभव ने 42 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने वर्ष 1969 में 16 वर्ष 23 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाने वाले लक्ष्मण सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया।अर्धशतक के बाद भी वैभव ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और 81 गेंदों में 92 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी में 7 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। वह शतक के बेहद करीब पहुंचकर 92 रन पर आउट हुए।

BCA अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने कहा:

“बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से मैं वैभव सूर्यवंशी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देता हूं। दलीप ट्रॉफी में इतनी कम उम्र में 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ना बिहार क्रिकेट के लिए बेहद गर्व का क्षण है। वैभव ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत से एक बार फिर साबित किया है कि वह आने वाले समय के बड़े सितारे हैं। हमें विश्वास है कि वह भविष्य में कई और कीर्तिमान अपने नाम करेंगे।”

BCA सचिव ज़िआउल अरफ़ीन ने कहा:

“वैभव सूर्यवंशी की यह उपलब्धि पूरे बिहार क्रिकेट परिवार के लिए गर्व का विषय है। महज 15 वर्ष 157 दिन की उम्र में दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाना उनकी असाधारण प्रतिभा और मेहनत को दर्शाता है। 92 रनों की उनकी शानदार पारी ने उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और आत्मविश्वास की झलक दिखाई है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की दुआ। हमें पूरा विश्वास है कि वैभव आने वाले दिनों में देश और बिहार का नाम और रोशन करेंगे।”

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने वैभव सूर्यवंशी की इस रिकॉर्डतोड़ उपलब्धि को राज्य के क्रिकेट इतिहास का एक और गौरवपूर्ण अध्याय बताया और उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

12 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

14 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

1 day ago