कराटे

BCA ने BCCI के नए संविधान संशोधन का किया समर्थन,तथाकथित प्रवक्ता सुप्रीम कोर्ट को कर रहे गुमराह।

  • . बीसीए ने बीसीसीआई के नए संविधान संशोधन का किया पुरजोर समर्थन ।
  • बीसीए का नाम लेकर तथाकथित प्रवक्ता सुप्रीम कोर्ट को कर रहे गुमराह।

पटना। माननीय सुप्रीम कोर्ट में नए संविधान संशोधन को लेकर बीसीसीआई द्वारा दायर अर्जी पर आज बुधवार को सुनवाई हुई।

जिसमें कुछ असामाजिक तत्वों ने बिहार क्रिकेट संघ के नाम का इस्तेमाल करते हुए तथाकथित प्रवक्ता के रूप में बीसीसीआई के नए संविधान संशोधन पर विरोध जताया है।
जिसकी जानकारी प्राप्त होने के बाद बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने साफ- साफ शब्दों में कहा है कि बिहार क्रिकेट संघ बीसीसीआई की एक अभिन्न अंग है और खेल व खिलाड़ियों सहित संस्था के हित में लिए गए हर फैसले व निर्णय के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए मैं वचनबद्ध हूं।

इसीलिए सुप्रीम कोर्ट में भेजी गई बीसीसीआई के नए संविधान संशोधन के मामलों में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन बीसीसीआई के नए संविधान संशोधन का पुरजोर समर्थन करता है।
वहीं हमें जानकारी मिली है कि कुछ असामाजिक तत्व बीसीए का नाम इस्तेमाल कर आज की सुनवाई में नए संविधान संशोधन पर विरोध जताया।

जबकि सच्चाई यह है कि ऐसे असामाजिक तत्वों से बिहार क्रिकेट संघ को कोई लेना-देना नहीं है ये तथाकथित प्रवक्ता भले हीं हो सकतें हैं ।क्योंकि क्रिकेट कोढ रूपी ऐसे दानवों की पहचान कर बीसीए बहुत पहले ही बर्खास्त कर चुकी है और जो तथाकथित अपने- आपको प्रवक्ता कहते फिर रहे हैं उनकी बर्खास्तगी की सूचना 12 फरवरी 2022 को ईमेल के माध्यम से भेज दी गई थी और बिहार क्रिकेट संघ के वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है।

उस समय से बिहार क्रिकेट संघ ऐसे असामाजिक तत्व को किसी भी गतिविधि शामिल होने पर पूरी पाबंदी लगा रखी है।
इसलिए अब मैं ऐसे असंवैधानिक रूप से बीसीए का नाम इस्तेमाल कर सुप्रीम कोर्ट को गुमराह करने वाले सरफिरे पर कानून सम्मत कार्रवाई करने की गुहार लगाऊंगा।
उपरोक्त विषय की विस्तृत जानकारी बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक सह प्रवक्ता कृष्णा पटेल ने दी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 hour ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

9 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago