भागलपुर लीग:गौरव के नाबाद अर्दश्तक से नवीन क्रिकेट क्लब 3 विकेट से जीती।

Khelbihar.com

Bhaglpur:भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे जिला क्रिकेट सुपर लीग के मैच में मंगलवार को नवीन क्रिकेट क्लब ने भागलपुर क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से पराजित कर दिया।

नवीन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्रक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी भागलपुर क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 30 ओवर में 28.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 102 रनों पर ऑल आउट हो गई। भागलपुर क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक आदित्य आनंद ने 23 रन बनाए। रितेश ने 16 रन, सचिन कुमार ने 14 रन बनाए। शेष सारे बल्लेबाज फ्लॉप रहे।

नवीन क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में बिहारी ने 6 ओवर में 3 मैडम देकर 12 रन दिए और चार महत्वपूर्ण विकेट झटके। विष्णु ने दो और विकास ने एक विकेट लिये।

103 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवीन क्रिकेट क्लब की टीम ने 24 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर जरूरी रन जुटा लिए और मैच को जीत लिया। नवीन क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी में गौरव कुमार राज ने नाबाद 81 रनों की शानदार पारी खेली। गौरव ने अपनी इस पारी में 9 चौके और 4 छक्के लगाए। भागलपुर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में अभिषेक ने 4 ओवर में 12 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट झटके। बुधवार को बरहपुरा क्रिकेट क्लब और यूथ काॅर्नर के बीच मैच खेला जाएगा।

अंपायर की भूमिका सचिन कुमार और शुभम कुमार ने निभाई। स्कोरर अंकित थे। मौके पर भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव डॉ. आनंद मिश्रा, संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू, कोषाध्यक्ष डॉ. जयशंकर ठाकुर, संयोजक मो. फारूक आजम, बीसीसीआई कोच संजय कुमार, जगदीश शर्मा, बैद्यनाथ मिश्रा, गुड्डू पांडे, करुण सिंह चंदन झा राहुल यादव अमन आदि उपस्थित थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

12 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

14 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

1 day ago