भागलपुर सुपर लीग:-गौरव के नाबाद शतक से नवीन क्रिकेट क्लब विजयी।

Khelbihar.com

Bhaglpur:भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में शुक्रवार को सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे क्रिकेट सुपर लीग मैच में नवीन क्रिकेट क्लब ने छत्रपति क्रिकेट क्लब को 159 रनों से हरा दिया।

छत्रपति क्रिकेट क्लब ने पहले टॉस जीतकर क्षेत्रक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नवीन क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 4 विकेट के नुकसान पर 193 रनों का लक्ष्य दिया। नवीन क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी में गौरव कुमार राज ने नाबाद 112 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। बिहारी ने 28 रन, अजय ने 21 रनों का योगदान दिया। छत्रपति क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में संदीप और दिव्यांशु ने एक-एक विकेट लिये।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्रपति क्रिकेट क्लब की टीम 10.4 ओवर में 34 रनों पर आॅल आउट हो गई। नवीन क्रिकेट क्लब की कसी हुई गेंदबाजी के आगे छत्रपति क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। नवीन क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में विकास ने 5 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट लिये। बिहारी ने 1.4 ओवर में बिना कोई रन दिए तीन विकेट झटके। सुपर लीग का अगला मैच 22 (रविवार) को भागलपुर क्रिकेट क्लब बनाम छत्रपति क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा। अंपायर की भूमिका धर्म जय कुमार और शुभम कुमार ने निभाई। स्कोरर अंकित राज थे।

मौके पर भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव डॉ. आनंद मिश्रा, संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू, कोषाध्यक्ष डॉ. जयशंकर ठाकुर, जगदीश शर्मा, आलोक कुमार, बैद्यनाथ मिश्रा, गुड्डू पांडे, करुण सिंह राहुल यादव चंदन सिंह संजय आदि उपस्थित थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

13 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

15 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

1 day ago