Bhojpur: भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आज जूनियर डिवीजन में हाईटेक क्रिकेट क्लब एवं उमेश क्रिकेट क्लब के बीच महाराजा कॉलेज के मैदान पर मैच खेला गया इस मैच का उद्घाटन महाराजा कॉलेज के खेलकूद पदाधिकारी श्री यसवंत सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया ।
टॉस जीता उमेश क्रिकेट क्लब के कप्तान ने और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।उमेश क्रिकेट क्लब की शुरुआत अच्छी रही लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने टीम को पूरी तरह निराश किया और पूरी टीम 35 ओवर के मैच में 30.4 ओवर में 96 रन बनाकर आउट हो गई । तेज प्रताप ने 33 रन एवं कुणाल कमल ने 30 रनों का योगदान दिया । हाईटेक की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रवीण ने 10 रन देकर 5 विकेट प्राप्त किए , चंदन ने 2 सौरभ ने 1 एवं सुभाष ने 1 विकेट प्राप्त किए ।
97 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हाईटेक के कप्तान प्रवीण के शानदार 40 रनों एवं निशांत के नाबाद 21 रनों के योगदान से यह मैच 5 विकेट से जीतकर लीग में अच्छी शुरुआत की । उमेश क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए विराट ने 3 विकेट प्राप्त किए । आज मैच में अंपायर की भूमिका में राकेश कुमार एवं अशोक कुमार थे तथा स्कोरर कि भूमिका में रौशन प्रकाश थे । आज मैच के दौरान आकाश, मनोज पांडे ,विनीत कुमार राय, अविनाश, कुणाल तथा परवीन मौजूद थे ।
Share this content:
पटना, 20 नवंबर 2026: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने शुक्रवार को बिहार के युवा क्रिकेटर…
पटना, 20 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के दूसरे दिन पंजाब के…
पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…
छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…