बिहार बॉल बैडमिंटन टीम का दोनों वर्गों में जीत का क्रम जारी

पटना : भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में पश्चिम बंगाल बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा अशदतला ( पश्चिम बंगाल ) में खेली जा रही 17वीं पूर्वी क्षेत्र अंतर राज्य बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरूष वर्ग में बिहार ने आज खेले गये तीसरे लीग मैच में असम को 35-33,35-18 से पराजित किया।

जबकि चैंपियनशिप के प्रबल दावेदार बिहार महिला टीम ने अपने तीसरे लीग मैच में बिहार ने असम को 35-21,35-9 से एवं चौथे लीग मैच में मेजबान पश्चिम बंगाल को 35-23,35-26 से पराजित कर जीत का क्रम जारी रखा।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि पुरुष वर्ग के मैच में बिहार की ओर से कप्तान विनोद कुमार,रोहित कुमार,अविनाश कुमार,अभिषेक कुमार ने एवं महिला वर्ग के मैच में बिहार की ओर से कप्तान संगीता कुमारी,पूनम कुमारी, मुस्कान,युक्ता रानी,कविता कुमारी ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।

महिला डबल्स के मुकाबले में संगीता कुमारी व पूनम कुमारी की जोड़ी ने मेजबान पश्चिम बंगाल, ओडिशा,असम को पराजित किया। वहीं मिक्स्ड डबल्स मुकाबले में अभिषेक व मुस्कान की जोड़ी ने असम की जोड़ी को पराजित किया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

12 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

13 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

1 day ago