सीएबी व वाईसीसी ऑक्सफोर्ड कप अंडर-13 क्रिकेट के फाइनल में

पटना : स्थानीय क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) के ग्राउंड ऑक्सफोर्ड बिजनेस कॉलेज द्वारा प्रायोजित ऑक्सफोर्ड कप सुपर चैलेंजर अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में सीएबी का मुकाबला वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी से होगा।
सेमीफाइनल में सीएबी ने लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी को 157 रन और वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी ने गया यूथ क्रिकेट क्लब को 24 रन से हराया।

पहले सेमीफाइनल में लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और सीएबी को बैटिंग का न्योता दिया। सीएबी ने प्रत्यूष के अर्धशतक की मदद से 25 ओवर में नौ विकेट पर 196 रन बनाये। जवाब में लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी की 16.1 ओवर में मात्र 39 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के प्रत्यूष को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने प्रदान किया।

दूसरे सेमीफाइनल में वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 21.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 116 रन बनाये। जवाब में गया यूथ क्रिकेट क्लब की टीम 23 ओवर में 92 रन पर सिमट गई। विजेता टीम के जोंटी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अंपायर बैजनाथ ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर

पहला मैच
सीएबी : 25 ओवर में 9 विकेट पर 196 रन, प्रत्यूष 53 रन, आयुष पटेल 29 रन, रिशु 21 रन, अतिरिक्त 48 रन, कृष 3/35, समीर 2/37, अंश 1/24, अनिरुद्ध 1/30, रन आउट-2
लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी : 16.1 ओवर में 39 रन पर ऑल आउट समीर 13 रन, अतिरिक्त 10 रन, तन्मय 3/16, आदित्य 2/7, वैभव 1/2, नीरज 1/4, रन आउट-3

दूसरा मैच
वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी : 21.1 ओवर में 116 रन पर ऑल आउट सुमित 33 रन, प्रत्यूष 26 रन, अतिरिक्त 31 रन, राजमणि 3/22, विक्की 2/22, संगम 1/14, विकास 1/25, प्रिंस 1/22, रन आउट-2
गया यूथ क्रिकेट क्लब : 23 ओवर में 92 रन पर ऑल आउट राहुल 16 रन, आदर्श 12 रन, विकास 12 रन, अतिरिक्त 29 रन, जोंटी 3/17, पीयूष 2/17, पंकज 1/9, नितिन 1/17, गौरव 1/25, रन आउट-2

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

12 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

14 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

1 day ago