सेंट्रल जोन: हेमन ट्रॉफी में दिलेश्वर चंदन झटके 5विकेट, समस्तीपुर विजयी

  • समस्तीपुर ने बेगूसराय को 7 विकेट से पराजित किया
  • समस्तीपुर के दिलेश्वर चंदन बने मैन ऑफ द मैच शानदार 5 विकेट चटकाए।
  • बेगूसराय के रोहन कुमार सिंह ने 88 रन बनाए।
  • समस्तीपुर के आलम ने शानदार नाबाद 63 रन बनाए

बेगूसराय: बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में आयोजित हेमन ट्रॉफी सेंट्रल जोन में आज का मुकाबला बेगूसराय और समस्तीपुर के बीच खेला गया बेगूसराय के कप्तान मुरारी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।

आज के मैच का विधिवत उद्घाटन बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने किया खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर इस अवसर पर सदर पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार मुख्यालय डीएसपी निशित प्रिया मौजूद थे

 

पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के मैच में बेगूसराय की टीम 44 में ओवर में 204 रन पर बेगूसराय की पूरी टीम सिमट गई बेगूसराय की ओर से रोहन कुमार सिंह ने 88 रन बनाए और आदित्य सोनी ने 39 रन बनाए और वही समस्तीपुर की ओर से दिलेश्वर चंदन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए शानदार 5 विकेट प्राप्त किए सुमन कुमार ने 2 विकेट प्राप्त किया।

इसके जवाब में उतरी समस्तीपुर की टीम 39 ओवर में 3 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया समस्तीपुर की ओर से मो आलम ने शानदार नाबाद 63 रन बनाए और अंकुर ने 63 रन बनाए और वही बेगूसराय की ओर से इम्तियाज आलम 1 विकेट और आदित्य सोनी ने 1 विकेट प्राप्त किया ।

इसके उपरांत समस्तीपुर ने बेगूसराय को 7 विकेट से पराजित किया समस्तीपुर के दिलेश्वर चंदन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राज नयन के ऑब्जर्वर अजय सिंह मृत्युंजय कुमार वीरेश युवा नेता रवि कुमार राजीव रंजन कक्कू कोषाध्यक्ष अमित कुमार ने संयुक्त रूप से प्रदान किया ।

इस मैच के मुख्य अंपायर वेद प्रकाश और सचिन कुमार थे आब्जर्वर के रूप में अजय सिंह थे स्कोरर के रूप में सुमित कुमार और राहुल कुमार थे। मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि कल का मुकाबला समस्तीपुर और खगड़िया के बीच खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

12 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

13 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

1 day ago