Loading Now
×

दो दिवसीय अंडर-16 क्रिकेट लीग में कोल्ट्स सीसी ने उत्तराखंड क्रिकेट एकेडमी को 5 विकेट से हराया।

हल्द्वानी 22 जनवरी: जी एन जी क्रिकेट एरीना के तत्वावधान में चल रहे डिस्ट्रिक्ट नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त अंडर 16 दो दिवसीय क्रिकेट लीग का आज पूल बी का पहला मैच कोल्ट्स क्रिकेट क्लब ने उत्तराखंड क्रिकेट अकैडमी को 5 विकेट से हराया।

कोल्ट्स क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय किया और अपने निर्णय को सही साबित करते हुए पूरी टीम को 47 रनो पर आलआउट कर दिया, कुशाग्र ने 18 रनो की पारी खेली, कार्तिक बोरा ने 3 विकेट लिए।दूसरी पारी में कोल्ट्स ने 14 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कार्तिक को प्लेयर ऑफ मैच दिया गया।

आज मैच के अतिथि श्री भुपेश सडाना जी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करा।इस अवसर पर संयोजक दिग्विजय कनवालआनंद बिष्ट, मनोज भट्ट, निश्चल जोशी, अनूप जखमोला, निशांत मेहता आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे।कल उत्तराखंड क्रिकेट अकादमी और हिमालयन क्रिकेट अकादमी का मैच 9 बजे से शुरू होगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
2 + 8 = ?