मुजफ्फरपुर जिला सुपर सिक्स मे क्रिकेट एकेडमी की रोमांचकारी जीत

मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट लीग में क्रिकेट एकेडमी ने साईं क्रिकेट एकेडमी को रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से हराया।

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के सुपर सिक्स के एक अहम मैच में साईं क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर के मैच में 36 ओवर में 144 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
गेंदबाजी में क्रिकेट एकेडमी के तरफ से रणधीर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए जबकि नमन को 2,मोहित को 1,अतुल प्रियंकर को 1 एवं आलोक को 8 विकेट मिला।

जवाब में खेलने उतरी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 6 विकेट खोकर जीत के लिए 147 रन बना लिए क्रिकेट एकेडमी के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए हृतिक ने नाबाद 41,अतुल प्रियंकर ने 27,मोहित ने नाबाद 23 एवं प्रियांशु ने 11 रन बनाए।गेंदबाजी में साईं क्रिकेट एकेडमी के तरफ से नीरज ने दो, मृतुन्जय ने दो ,गौरव ने 1,एवं शानू ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के मैन ऑफ द मैच रणधीर दुबे को दिया गया।
आज के अंपायर मनोज कुमार एवं अंकित कुमार थे।
कल का मैच: भारती क्लब बनाम संस्कृति क्रिकेट एकेडमी

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

12 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

13 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

1 day ago