क्रिकेट जोन एकेडमी बना द्विवेदी अंडर-14 जनपदीय क्रिकेट लीग चैंपियन

उन्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन उन्नाव द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गई आर के द्विवेदी अंडर-14 जनपदीय क्रिकेट लीग के फाइनल मैच में विजेता व उपविजेता टीमों को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव कमल ने पुरस्कृत किया। अरविंद कमल के हाथों से पुरस्कार पाने पर खिलाड़ी गदगद नजर आए।

उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ी क्रिकेट की पौध हैं जो आगे चलकर अपने जिले, प्रदेश व देश का प्रतिनिधित्व करते हैं।

खिलाड़ियों को डीसीए वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार यज्ञसेनी, महिला विंग्स संयोजिका मंजू लता अवस्थी, राकेश अस्थाना, राजेश चौधरी, विनय श्रीवास्तव दीपू, राज किशोर व शिशिर आदि ने खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया।
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री पी के मिश्रा ने आर के द्विवेदी के जीवन पर प्रकाश डाला।आये हुए अतिथियों का स्वागत राजेंद्र नाथ व अभिनव त्रिपाठी ने किया जबकि आभार पी के मिश्रा ने व्यक्त किया।

इसके पहले स्टेडियम ट्रेनीज और क्रिकेट जोन अकादमी के मध्य खेले गए प्रतियोगिता के फाइनल मैच में स्टेडियम ट्रेनीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स के खेल में 10.5 ओवर्स में सभी विकेट खोकर 42 रन ही बना सकी।

ज़ोन्स क्रिकेट अकादमी के विजय, व अनुराग ने घातक गेंदबाजी करते हुए स्टेडियम ट्रेनीज की कमर तोड़ दी। दोनो ने 3-3 विकेट झटके।लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट जोन ने लक्ष्य को 8 ओवर्स में 1 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया और प्रतियोगिता को 9 विकेट से जीतकर अपने नाम कर लिया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

12 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

13 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

1 day ago