झारखण्ड टी-20 ट्रॉफी मे धनबाद डायनोमस ने बोकारों ब्लास्टर विजयी

राँची :  झारखण्ड टी-20 ट्रॉफी मे आज का पहला मैच धनबाद डायनोमस और दुमका डेयरडेविल्स के बीच हुआ । दुमका की टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरना पड़ा । दुमका डेयरडेविल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 31 रन पर ही शुरू के 5 बल्लेबाज़ पैवेलियन वापस लौट गए । शरणदीप ने दुमका डेयरडेविल्स की पारी को संभाला और 67 रनों की शानदार पारी खेली । दुमका डेयरडेविल्स पुरी टीम 19.5 ओवर में 109 रन बनाकर आउट हो गयी ।

110 रनों के लक्ष्य को पूरा करने उतरी धनबाद डायनोमस की टीम का भी शुरुआत अच्छा नहीं रहा और तीसरे ओवर में ही एक विकेट गिर गया लेकिन प्रकाश मुंडा ( 42 ) और श्रेष्ठ सागर ( 27 ) ने अच्छे बल्लेबाजी करते हुए अपने टीम को 17.5 ओवर में ही जीत दिला दी धनबाद जयनोमस के प्रतीक रंजन ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 5 रन देकर 3 विकेट झटके और आज के मैन ऑफ द मैच अवार्ड के हकदार बने ।

आज का दूसरा मैच वर्षों में बाधित होने के कारण DLS METHOD से मैच सम्पन्न हुआ जिसमे बोकारों ब्लास्टर ने जमशेदपुर जगलरस को 25 रनों से पराजित कर दिया । बोकारो ब्लास्टर के विकास सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया । जेएससीए मैनेजमेंट कमिटी के सदस्य मोहम्मद वसीम द्वारा दोनों मैच के मैन ऑफ द मैच को अवार्ड दिया गया ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

12 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

13 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

1 day ago