पटना : जयप्रकाश सिन्हा क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तकनीकी सहयोग से स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम (जीएसी ग्राउंड) पर शुक्रवार (25 नवंबर, 2022) से डॉ संजय कुमार मेमोरियल अंडर-15 इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
यह जानकारी आयोजन सचिव संतोष तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के मुकाबले नॉक आधार पर खेले जायेंगे। कुल 25 टीमों को इंट्री दी जायेगी। उन्होंने कहा कि मैच 25-25 ओवर के खेले जायेंगे।
इस टूर्नामेंट के विजेता व उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी के अलावा प्लेयरों को व्यक्तिगत पुरस्कार दिये जायेंगे। साथ ही प्रतिदिन मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जायेगा। साथ ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर समेत कई पुरस्कार दिये जायेंगे। साथ ही उदीयमान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा। मैच में खेलने हेतू उम्र सत्यापन हेतू जन्म प्रमाण पत्र आधार कार्ड प्रत्येक मैच के दौरान खिलाड़ी को साथ लाना होगा।
Share this content:
पटना, 20 नवंबर 2026: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने शुक्रवार को बिहार के युवा क्रिकेटर…
पटना, 20 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के दूसरे दिन पंजाब के…
पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…
छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…