Loading Now
×

सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग में आर. ओ. एस ने संत जोसेफ को 69 रनो से हराया।

सीतामढ़ी 03 मार्च: सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आज  जानकी स्टेडियम मे 12 वा दिन का मैच संत जोसेफ और आर. ओ. एस. के बीच खेला गया ।

जिसमे आर. ओ. एस के कप्तान अमन कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया।पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आर. ओ. एस की टीम ने 34.1 अवर में 213 रन 10 विकेट खोकर बनाए। जवाब में उतरी संत जोसेफ की टीम 33.5 ओवर में 10विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी । जिसमे योगेश कुमार की शानदार 91रन और शिवम कुमार ने 66 रन बनाए। इस प्रकार आर. ओ. एस ने यह मुकाबला 69 रनो से जीत लिया ।

आज के मैच का उदघाटन सीईओ श्याम किशोर प्रसाद के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया । आज के मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आर. ओ. एस के योगेश कुमार को 91 रन बनाने के लिए वरिष्ठ खिलाड़ी के. के. वर्मा ने प्रदान किया ।

आज के मैच का अंपायर अमरेश कुमार झा एवं अक्षय कुमार तथा स्कोरर नंदनी थी। और वही कन्वेनर विवेक कुमार मिश्रा के द्वारा मैच का संचालन कराया गया । इस अवसर पर पंकज कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 + 8 = ?