इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने हासिल की यह खास उपलब्धि,देखें

बर्मिंघम 10 जून: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच बर्मिंघम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की.

एंडरसन इस मैच में खेलने के साथ ही इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक टेस्ट खेलने वाले क्रिकेटर बन गए हैं. उन्होंने पूर्व सलामी बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. कुक ने 2006 से 2018 के बीच 161 अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था.

एंडरसन का इंग्लैंड के लिये ये 162वां टेस्ट मैच हैं. वह अब तक टेस्ट क्रिकेट में 616 विकेट चटका चुके हैं. ये तेज गेंदबाज एक मैच में 3 बार 10 विकेट लेने का कारनामा कर चुका है. जबकि 30 बार वह टेस्ट में पांच विकेट हासिल कर चुके हैं.

 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

12 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

13 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

1 day ago