Loading Now
×

बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग में गढ़पुरा क्रिकेट क्लब व बेगूसराय ग्रामीण सीसी विजयी।

बेगूसराय : जिला के मटिहानी क्रिकेट मैदान पर bdca अंडर 19 लीग का ग्यारह वा मुक़ाबला बखरी क्रिकेट क्लब और गढ़पुरा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया बखरी क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बेल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

बखरी क्रिकेट क्लब की तरफ से मनीष पंती ने 37 रन जबकि सचिन ने 33 रन बनाए जिसकी मदद से बखरी क्रिकेट क्लब की टीम 29.4 ओवर मै 10 विकेट पर 174 रन बनाने मै सफल रही गढ़पुरा क्रिकेट क्लब की ओर से दिव्यांश ने 4 विकेट जबकि और प्रियांशु ने 3 विकेट अपने नाम किये।

जबाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गढ़पुरा क्रिकेट क्लब की टीम ने पवन 70 रन की बदौलत 27.4 ओवर मै 175 रन बनाकर बखरी क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से हरा दिया बखरी क्रिकेट क्लब की ओर से विशाल ने 3 विकेट लिए
मैन ऑफ़ द मैच दिव्यांश को बेगूसराय जिला संघ के अध्यक्ष श्री राजनयन जी द्वारा प्रदान किया गया मौके पर राजीव कुमार उर्फ़ कक्कू सरवन अर्क रणवीर कन्हैया वीरेश जी आदि उपस्थित रहे। अंपायर – आनंद और ऋषि। स्कोरर – रामकुमार।

WhatsApp-Image-2022-12-26-at-5.30.23-PM-300x225 बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग में गढ़पुरा क्रिकेट क्लब व बेगूसराय ग्रामीण सीसी विजयी।

बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब ने बलिया क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया 

बेगूसराय जिला के ग्रीन पार्क क्रिकेट मैदान पर bdca अंडर 19 लीग का अठारहवा मुक़ाबला बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब और बलिया क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया बलिया क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बेल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

बलिया क्रिकेट क्लब की तरफ से आशीष ने 29 रन जबकि आर्यन ने 24 रन बनाए जिसकी मदद से बलिया क्रिकेट क्लब की टीम 24.5 ओवर मै 10 विकेट पर 92 रन बनाने मै सफल रही बेगूसराय ग्रामीण कृकेट क्लब की ओर मौकर्रम ने 3 विकेट अपने नाम किये।

जबाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीम ने आदित्य के 21 रन की मदद से रन की बदौलत 15.5 ओवर मै 93 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया बलिया क्रिकेट क्लब की ओर से अभिनव व रौशन ने 3-3 विकेट लिए। मैन ऑफ़ द मैच मोकर्रम को बेगूसराय जिला संघ के अध्यक्ष श्री राजनयन जी द्वारा प्रदान किया गया मौके पर राजीव कुमार उर्फ़ कक्कू सरवन अर्क रणवीर कन्हैया वीरेश जी आदि उपस्थित रहे। अंपायर – राज मालिक और ऋषि।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
10 + 9 = ?