गया यूथ क्रिकेट क्लब जेनिथ कॉमर्स कप क्रिकेट के फाइनल में

पटना। गया यूथ क्रिकेट क्लब ने गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी को नौ विकेट से हरा कर जेनिथ कॉमर्स कप अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल में इसकी भिड़ंत जीएसी इलेवन से होगी।

शुक्रवार को क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में चार विकेट पर 125 रन बनाये।

जवाब में गया यूथ क्रिकेट क्लब ने 14.2 ओवर में 1 विकेट पर 126 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया और फाइनल का टिकट कटा लिया।विजेता टीम के राज कुमार (नाबाद 51 रन) को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कल्याणपुर (समस्तीपुर) के युवा समाजसेवी सतीश राय (मंटू) ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर

गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी : 25 ओवर में चार विकेट पर 125 रन, प्रवीण 47 रन, बिट्टू 36 रन, अतिरिक्त 27 रन, प्रत्यूष कुमार 1/19, हर्ष 1/25, रन आउट-2
गया यूथ क्रिकेट क्लब : 14.2 ओवर में 1 विकेट पर 126 रन, राज कुमार नाबाद 51 रन, अखिलेश 37 रन, अतिरिक्त 28 रन, रोहित 1/29

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

12 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

14 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

1 day ago