Loading Now
×

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में जीएसी की जीत में चमके हर्ष राज

पटना 06 मार्च: हर्ष राज (2 विकेट, 52 रन) के हरफनमौला खेल की बदौलत जीएसी ने पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सचिवालय स्पोटर्स क्लब पर 12 रन से जीत दर्ज की।

फतेहपुर ग्राउंड, खेली जा रही इस लीग के अंतर्गत रविवार को खेले गए मैच में जीएसी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी को उतरी। जीएसी ने 29.4 ओवर में 175 रन पर आल आउट हो गई।

जवाब में सचिवालय स्पोटर्स की टीम 29.5 ओवर में 163 रन ही बना सकी। जीएसी के लिए जहां हर्ष राज ने शानदार 52 रन बनाए। वहीं सचिावलय के लिए वेदांत चौबे ने 55 रन का स्कोर किया। मैन आफ द मैच जीएसी के हर्ष राज को वरीय खिलाड़ी नीरज कुमार ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर:

जीएसी– 29.4 ओवर में 175 रन पर आल आउट, हर्ष राज 52, रोशन कुमार 24, संजय कुमार 24, अतिरिक्त 22, विकेट- वेदांत चौबे 3/12, अमन आनंद 3/22, अनमोल कुमार बोनी 2/46,
सचिवालय स्पोटर्स क्लब-29.5 ओवर में 163 रन, वेदांत चौबे 55, विशाल कुमार 34, अनमोल कुमार बोनी 28, विकेट- हर्षवर्धन 2/11, हर्ष राज 2/11, सम्राट सन्नी 2/21, रोहित राज 2/20

कल का मैच: मूनलाइट सीसी बनाम वाईएमसीसी, फतेहपुर

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

रणधीर वर्मा सीनियर अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में जामताड़ा ने साहेबगंज को हराया

Next post

शगुनी राय मेमोरियल अंडर-15 स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट में विद्यांशु का शतक, एससीए व सीएबी टाइगर विजयी

Post Comment

🔒 Security Check
8 + 2 = ?