शिवहर जिला क्रिकेट लीग में संत प्रेम भिक्षु क्रिकेट क्लब ने स्टार क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हराया ।
शिवहर 22 दिसंबर: जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2021-22 में संत प्रेम भिक्षु क्रिकेट क्लब ने स्टार क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हराया ।
जूनियर डिविजन के पुल बी के मैच में स्टार क्रिकेट क्लब जूनियर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 13.5 ओवर में मात्र 69 रनों पर पूरी टीम ऑल आउट हो गई । संत प्रेम भिक्षु क्रिकेट क्लब ने यह लक्ष्य आसानी से 15वें ओवर में हीं 5 विकेट गंवा कर प्राप्त कर लिया ।
अंपायर मो इक़बाल के द्वारा रौशन कुमार सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया ।कल गुरुवार को स्टार क्रिकेट क्लब और गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब के बीच एक अहम मुकाबला खेला जाएगा ।
Share this content:



Post Comment