Loading Now
×

इंटर स्कूल खेल महोत्सव डाबर वीटा ‘खेलोज’ 2022 में कबड्डी, फुटबॉल और लॉन टेनिस के मुकाबले

पटना, 7 नवंबर। स्थानीय पाटलिपुत्र खेल परिसर में चल रहे 10 दिवसीय इंटर स्कूल खेल महोत्सव डाबर वीटा ‘खेलोज’ 2022 के तीसरे दिन कबड्डी (बालिका), फुटबॉल (बालक) और लॉन टेनिस के मुकाबले खेले गए। फुटबॉल और कबड्डी में अंडर-19 जबकि लॉन टेनिस (बालक व बालिका) में अंडर-14 और अंडर-19 दोनों के मुकाबले हुए। बुधवार को इन तीनों स्पर्धाओं के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जायेंगे। फुटबॉल और कबड्डी के मुकाबले पाटलिपुत्र खेल परिसर में जबकि लॉन टेनिस के मुकाबले बिहार लॉन टेनिस एसोसिएशन ग्राउंड पाटलिपुत्रा कॉलोनी में हुए।

बालक फुटबॉल के सेमीफाइनल में लोयोला हाईस्कूल, संत डोमिनिक सेवियोज हाईस्कूल, संत माइकल हाईस्कूल और डीपीएस ने अपनी जगह पक्की कर ली। सेमीफाइनल में लोयोला हाईस्कूल का मुकाबला संत डोमिनिक सेवियोज हाईस्कूल से जबकि संत माइकल हाईस्कूल की भिड़ंत डीपीएस से होगी। सोमवार को खेले गए फुटबॉल के मुकाबले में डीपीएस पटना ने संत कैरेंस सेकेंडरी हाईस्कूल को 4-0, संत डोमिनिक सेवियोज हाईस्कूल ने बीडी पब्लिक स्कूल को 1-0 और संत माइकल हाईस्कूल ने डीएवी खगौल को 2-0 से हराया।

लॉन टेनिस के परिणाम इस प्रकार रहे-

बालक अंडर-14 : डॉन बास्को अकादमी ने ओपन माइंडस बिरला को 2-0 और संत माइकल हाईस्कूल ने ट्रिनिटी ग्लोबल को 2-1 से पराजित किया।

बालिका अंडर-14 : नोट्रेडैम एकेडमी ने फाउंडेशन एकेडमी बिहटा को 2-0, कार्मेल हाईस्कूल ने ओपन माइंडस बिरला को 2-0 से मात दी।

बालक अंडर-19 : डीपीएस पटना ने डॉन बास्को एकेडमी को 2-0, डीएवी बीएसईबी ने फाउंडेशन एकेडमी को 2-0,संत माइकल हाईस्कूल ने ट्रिनटी ग्लोबल स्कूल को 2-0 से हराया।

बालिका अंडर-19 : डॉन बास्को एकेडमी ने नोट्रेडैम एकेडमी को 2-1, संत माइकल हाईस्कूल ने फाउंडेशन एकेडमी को 2-0 से मात दी।

बालिका कबड्डी

बालिका कबड्डी के सेमीफाइनल में नोट्रेडमी एकेडमी, संत माइकल हाईस्कूल, फाउंडेशन एकेडमी और महादेव हाईस्कूल ने अपनी जगह पक्की कर ली है। सेमीफाइनल में नोट्रेडमी एकेडमी की भिड़ंत फाउंडेशन एकेडमी से जबकि संत माइकल हाईस्कूल की भिड़त महादेव हाईस्कूल से होगी।

क्वार्टरफाइनल में नोट्रे डैम अकादमी ने संत कैरेंस सेकेंडरी स्कूल को 49-17, संत माइकल हाईस्कूल ने डॉ डीवाई पाटिल को 58-24, फाउंडेशन एकेडमी,बिहटा ने माउंड लिटरा बिहटा को 55-6,महादेव हाईस्कूल ने ओपन माइंडस बिरला को 28-2 से मात दी।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
8 − 6 = ?