Home Uncategorized JSCA ने घोषित की चयनकर्ताओं की लिस्ट,धनबाद के 4 सदस्य शामिल।

JSCA ने घोषित की चयनकर्ताओं की लिस्ट,धनबाद के 4 सदस्य शामिल।

by Khelbihar

धनबाद : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) ने नए सत्र के लिए चयनकर्ताओं की घोषणा कर दी है। चयन समिति में धनबाद के चार सदस्यों को स्थान मिला है। धनबाद के मनीष वर्द्धन झारखंड सीनियर चयन समिति के चेयरमैन बनाए गए हैं। वहीं आमिर हाशमी इसके सदस्य होंगे। धनबाद के संजीव गुप्ता जूनियर पुरुष चयन समिति और पप्पू कुमार सिंह महिला चयन समिति के सदस्य होंगे।

चयन समिति में इनके चुने जाने पर धनबाद क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जाहिर की है। उनसे उम्मीद जाहिर की है कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य की टीमों में उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा। डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार, महासचिव बिनय कुमार सिंह, जेएससीए के कमेटी मेंबर उत्तम विश्वास, डीसीए के उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जावेद खान, संजीव झा, कोषाध्यक्ष ललित जगनानी के अलावा बीएच खान, संजीव राणा, शिवशक्ति, रियाज खान व अन्य ने चयनकर्ताओं को बधाई दी है। 

IMG-20260501-WA0009 JSCA ने घोषित की चयनकर्ताओं की लिस्ट,धनबाद के 4 सदस्य शामिल।

चयन समिति इस प्रकार है-

सीनियर पुरुष चयन समिति: मनीष वर्द्धन (चेयरमैन), अजय कुमार यादव, सोनू कुमार सिंह, आमिर हाशमी। संयोजक : सचिव, जेएससीए।

जूनियर पुरुष चयन समिति: कौशल सिंह (चेयरमैन), संजीव गुप्ता, देबब्रत दास और राजेश कुमार झा। संयोजक : सचिव, जेएससीए।

महिला चयन समिति: कविता राय (चेयरमैन), शाहिद खान, मनोज कुमार सिंह, मिथुन चक्रवर्ती और पप्पू कुमार सिंह। संयोजक : संयुक्त सचिव, जेएससीए।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े