किशनगंज 28 नवंबर: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लीग 2021-22 बी डिवीजन का आज दसवां मुकाबला जूनियर एस वाई सी सी बनाम कजलामनी जूनियर के बीच 20-20 ओवरों का खेला गया जिसमें कजलामनी जूनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया.
पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए जिसमें वासुदेव ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 36 रन इंदर ने 36 गेंदों का सामना करते हुए 23 रन कौशिक ने 11 गेंदों का सामना करते हुए 15 रन बनाए वहीं जूनियर एस वाई सी सी की ओर से गेंदबाजी करते हुए साकिब अंसारी ने दो विकेट शिवा ने एक विकेट हासिल किया.
146 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जूनियर एस वाई सी सी ने आसानी से 3 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाकर जीत दर्ज की जिसमें कैफ ने ताबड़तोड़ 46 गेंदों में 96 रन एवं शिवा ने 32 गेंदों में 27 रन बनाए वही कजलामनी जूनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए करण ने दो विकेट एवं वासुदेव ने एक विकेट हासिल किया शानदार बल्लेबाजी के लिए मोहम्मद कैफ अंसारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया टारगेट क्रिकेट एकेडमी की ओर से दिए जा रहे हैं.
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जिले के सीनियर खिलाड़ी अफजल अंसारी ने मोहम्मद कैफ अंसारी को मेडल पहनाकर हौसला वर्धन किया। आज के अंपायर थे फैजल खान एवं अविनाश ठाकुर स्कोरर गुलफराज। कन्वेंनर विर रंजन
Share this content:
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…