Katihar:स्व .रंजन यादव जिला क्रिकेट लीग डिवीजन A के 23 वे मैच में आज का मुकाबला एनएफ रेलवे कटिहार बनाम इस्लामिया क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया ग्रुप A के इस मत्वपूर्ण मैच में टॉस इस्लामिया के कप्तान चंदन ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
निर्धारित 35 ओवर के मैच में 30 ओवर में पूरे विकेट खो कर मात्र 132 रन बना पाया जिसमे अभिज्ञान के 36 रन को छोड़ कर कोई भी बल्लेबाज अच्छा स्कोर नही बना पाए सिर्फ रीत आर्यन और रौनक ही क्रमशः 24 और 23 रन बना पाए। रेलवे की ओर चेतन गुरुंग ने शानदार स्पिन बाउलिंग का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट प्राप्त किये उसके अलावा सभी संतोष, मिर्तुंजय, बिक्रम और सी एन झा ने 1-1 विकेट लिए।
जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी रेलवे की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही उसके 2 विकेट शून्य रन पर पवेलियन वापस लौट चुके थे जिसमें इस सत्र के शतक बनाने वाले नीलेश सिंह भी थे। पर आनन्द छेत्री और मृत्युंजय मंडल के बीच तीसरे विकेट के लिए हुए 78 रनों की साझेदारी ने रेलवे को मैच में वापस ला दिया बाकी बचे हुए काम कप्तान ने संतोष सिंह ने किया और नाबाद 17 रन बना कर टीम की सेमीफाइनल की उम्मीद जिंदा रखा.मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार 5 विकेट लेने वाले चेतन गुरुंग को दिया गया।
के डी सी ए सचिव रितेश कुमार ने बताया कि कल और परसो विश्राम का दिन है। अगला मैच 3 जनवरी को अलायन्स क्रिकेट क्लब और सन्नी क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा
Share this content:
पटना, 20 नवंबर 2026: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने शुक्रवार को बिहार के युवा क्रिकेटर…
पटना, 20 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के दूसरे दिन पंजाब के…
पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…
छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…