कटिहार लीग:शाहबाज़ अंसारी के नाबाद अर्धशतक से राइजिंग क्रिकेट क्लब 5 विकेट से जीती।

Khelbihar.com

Katihar: स्व. रंजन यादव स्मृति कटिहार जिला क्रिकेट लीग डिवीजन ए सत्र 2019-20 के आज का मैच न्यू इंडिया क्रिकेट क्लब बनाम राइजिंग क्रिकेट क्लब के बिच खेला गया! न्यू इंडिया के कप्तान विशाल यादव ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया ! पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यू इंडिया ने 25 ओवर में 169/5 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया !

दिगम्बर यादव ने 40, विशाल यादव 37, विशाल यादव जूनियर ने 38 और अमित यादव ने 19 रन बनाये! जबकी गेंदबाजी में राइजिंग के
नीरज कुमार ने 42/2, मो.अशफ़ाक़ और कैफ़ी आज़मी ने 1-1 विकेट लिए !इस लक्ष्य का पीछा करते हुए राइजिंग क्रिकेट क्लब ने बहुत शानदार तरीके से मैच को 5 विकेट से जीत कर अपने लीग सत्र का शानदार तरीके से समापन किया कप्तान शाहबाज़ अंसारी ने नाबाद 63 रन,कैफ़ी आज़मी ने 40 रन, वीरेंदर कुमार ने 25 जबकी मो.अशफ़ाक़ ने आक्रामक नाबाद 18 रन बनाए !


गेंदबाजी में न्यू इंडिया के पंकज पोद्दार ने 27/3, सोनू आनंद और सुजीत कुमार ने 1-1 विकेट लिये!मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राइजिंग क्रिकेट क्लब के कप्तान शाहबाज़ अंसारी को उनके नाबाद अर्धशतक के लिए दिया गया ! कटिहार जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव तौसीफ अखतर ने बताया के कल का पहला सेमीफाइनल सन्नी क्रिकेट क्लब बनाम फ्रेंड्स क्रिकेट अकादेमी के बिच डी.एस.कॉलेज मैदान पर सुबह 9:30 बजे से खेला जायेगा!

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

10 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

12 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

1 day ago