Loading Now
×

बक्सर जिला सीनियर लीग के एकतरफा मुकाबले में लायंस क्रिकेट क्लब, बक्सर 86 रनो से विजयी

बक्सर 12 मार्च: बक्सर जिला क्रिकेट संघ के तत्त्वाधान में आयोजित एवं “एसजेवीएन” कंपनी द्वारा प्रायोजित “बक्सर जिला क्रिकेट लीग” के अंतर्गत सीनियर डिवीजन के मैच में आज आईटीआई के मैदान में लायंस क्रिकेट क्लब, बक्सर और सेवेन स्टार क्रिकेट क्लब, बक्सर के बीच मैच खेला गया, जिसमें 7 स्टार क्रिकेट क्लब, बक्सर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

लायंस क्रिकेट क्लब, बक्सर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में 8 विकेट खोकर 167 रन बनाया, जिसमें सर्वाधिक स्कोर शिवम सिंह का रहा जिन्होंने 67 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और एक छक्के की मदद से 65 रन बनाए जबकि विनय कुमार ने 41 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके की मदद से कुल 35 रन और राकेश कुमार यादव ने 45 गेंदों का सामना करते हुए एक छक्के की मदद से कुल 21 रन बनाए। बाकी कोई भी खिलाड़ी दहाई का अंक प्राप्त नहीं कर सके। सेवन स्टार क्रिकेट क्लब की तरफ से हीरामन यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट , प्रियांशु प्रताप ने 6 ओवर में 30 रन देकर दो विकेट, जबकि आकाश यादव, मुकेश कुमार और रोशन राय ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेवेन स्टार क्रिकेट क्लब, बक्सर 14.1 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 81 रन हीं बना सकी, जिसमें सर्वाधिक स्कोर वसीम अंसारी का रहा जिन्होंने 25 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और एक छक्के की मदद से कुल 22 रन बनाए जबकि उनके साथी खिलाड़ी रोशन राज ने 14 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौकों की मदद से 11 रन और मुकेश कुमार ने 15 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौकों की मदद से 10 रन बनाया। बाकी कोई भी खिलाड़ी दहाई का अंक प्राप्त नहीं कर सके। लायंस क्रिकेट क्लब के तरफ से विजय प्रकाश सिंह की शानदार गेंदबाजी रही, जिन्होंने 2 ओवर में 2 रन देकर चार विकेट प्राप्त किए जिसमें कि 1 मेडन ओवर भी रहा उनके साथी खिलाड़ी श्याम बाबू शाह ने 4 ओवरों में 33 रन देकर तीन विकेट प्राप्त किए जबकि मंटू कुमार शशि सिंह और अमन यादव ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। इस तरह से लायंस क्रिकेट क्लब, बक्सर ने यह मैच 86 रनों से जीत कर लीग में पुरे अंक प्राप्त किया।

आज के मैच के अंपायर चंद्रसेन मिश्रा और रमाकांत यादव रहे जबकि स्कोरर रजनीश कुमार रहे ।आज के लीग मैच के दौरान बक्सर जिला क्रिकेट संघ के सचिव- विनय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष- दीपक अग्रवाल तथा मैच के संयोजक संजय कुमार यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे।SJVN बक्सर जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन में कल का मैच वॉरियर्स क्रिकेट क्लब और यंग स्टार क्रिकेट क्लब, बक्सर के बीच खेला जाएगा।।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
10 + 8 = ?