Loading Now
×

जहानाबाद लीग:-ज़ायका सीसी ने रोमांचक मुकाबले में कायनात सीसी को 3 विकेट से हराया।

Khelbihar.com

Jahanabaad: जहानाबाद जिला क्रिकेट लीग में खेले जा रहे दो दिवसीय मैच में ज़ायका क्रिकेट क्लब ने काइनात क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से पराजित कर दिया।

पहले दिन अपनी पहली पारी में काइनात सीसी ने 148 रन बनाए थे, ज़ायका सीसी की टीम पहले दिन के खेल ख़त्म होने तक 80 रन 2 विकेट खो कर बना लिए थे। आज दूसरे दिन और अंतिम दिन के मुकाबले में ज़ायका सीसी 80 रन से आगे खेलते हुए 120 रन जोड़े और 45.2 ओवर में 200 रन बना कर ऑल आउट हो गई जिसमें ताबिश 38 और शिवराज ने 31 रन बनाए।गेंदबाजी में अमित 3और शाहिल 2 विकेट प्राप्त किया।

अपने दूसरे पारी में काइनात सीसी ने 25 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन बनाए और ज़ायका के लिए 94 रनों के लक्ष्य रखा।जिसमे अमित 33 और इरशाद 25 रन बनाए।गेंदबाजी में ज़ायका के शिवराज ,अजय और गौतम तीनो को 2-2 विकेट मिला।

94 रनों के जबाब में ज़ायका की टीम शुरू में लड़खड़ाते हुई खेली पर अंत में अमित यादव के 40 और अजय के 21 रन ने 3 विकेट से जीत दिला दी,गेंदबाजी में काइनात के नदीम ने 4 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच शिवराज को संघ के अध्यक्ष विश्वाश ने प्रदान किया।

कल का मैच आल स्टार बनाम श्रीराम के बीच खेला जाएगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 + 9 = ?