मुज़फ्फरपुर जिला बी-डिवीजन लीग में सीहो चैलेंजर और पीसीए रेड विजयी।

Khelbihar.com

Patna: जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में शनिवार को शुरू हुए बी डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में खेले गये मैच में सिहो चैलेंजर ने आइसीए जूनियर को 29 रनों से और पीसीए रेड ने जीपीसीसी रेड को 31 रनों से हराया।


जिला स्कूल मैदान में टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिहो चैलेंजर ने सात विकेट खोकर 153 रन बनाए । चैलेंजर के अभिषेक ने 46 रन एवम् केशव ने 34 रन बनाए । आइसीए जूनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुल्तान ने तीन विकेट एवम् शिवम ने दो विकेट लिए ।

लक्ष्य का पीछा करते हुए आइसीए जूनियर की पूरी टीम 124 रनों पर ही सिमट गई । सुल्तान ने 46 रन आयुष्मान 13 रन , ने विवेक 15 रन बनाए ।सिहो चैलेंजर के विवेक ने तीन विकेट एवम् आर्यन और प्रियांशु ने दो विकेट लिए । सिहो चैलेंजर के विवेक को मैन ऑफ दि मैच दिया गया ।इस मैच के अम्पायर रवि कुमार एवम उदय चन्द्रा थे .


झपहांँ फिजिकल कालेज मैदान में पहले खेलते हुये पिककू रेड ने 159 रनों का योग खड़ा किया। शुभम 28,रंजन 22 और परवेज ने 21रन बनाये। जीपीसीसी रेड के विपुल ने चार और निखिल ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए जीपीसीसी रेड 128 रनों पर आॅल आउट हो गयी। डेनियल 18,शुभम 17 और 15 रन बनाये। पीसीए रेड के शुभम ने तीन विकेट झटके।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

12 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

13 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

1 day ago