BCA सीनियर वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए मधेपुरा टीम पूर्णिया रवाना।

मधेपुरा। बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित हेमन ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए मधेपुरा की जिला क्रिकेट टीम शुक्रवार को पूर्णिया के लिए रवाना हो गई। मधेपुरा रेलवे स्टेशन से 16 सदस्यीय टीम को खेल प्रेमियों और संघ के पदाधिकारियों ने उत्साहवर्धन के साथ विदा किया।

​टीम की रवानगी के अवसर पर शहर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. असीम प्रकाश विशेष रूप से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य और मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि उनके ‘श्री ओम साईं हॉस्पिटल’ की ओर से सभी खिलाड़ियों के लिए भविष्य में निःशुल्क चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

​स्टेशन पर टीम को विदा करने वालों में मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भानु प्रताप, उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, संयुक्त सचिव महेश कुमार, कार्यसमिति सदस्य अमित सिंह मोनी, कुमार गौरव और आलोक कुमार सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित थे। टीम मैनेजर के रूप में राजेश अमन टीम के साथ पूर्णिया के लिए रवाना हुए। मधेपुरा का पहला मुकाबला 20 फरवरी को मेजबान टीम पूर्णिया के खिलाफ होना है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

13 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

14 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

1 day ago