आयुष क्रिकेट एकेडमी को हराकर निम्बस क्रिकेट एकेडमी अन्नपूर्णा कप के फाइनल में
देहरादून: अन्नपूर्णा कप में आज का सेमीफाइनल आयुष क्रिकेट एकेडमी और निम्बस क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया जिसमे निम्बस क्रिकेट एकेडमी की टीम 8 विकेट से जीतकर फाइनल में प्रवेश कर गया।
निम्बस क्रिकेट एकेडमी की टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयुष की टीम ने 30.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 144 रन बनाये। जिसमे आयुष ने नाबाद 68 रन ,शोहेल 26 रन बनाये। गेंदबाजी में प्रियांशु चार विकेट,हर्षवर्धन तीन और हिमांशु दो विकेट झटके।
जबाब में बल्लेबाजी करने उत्तरी निम्बस क्रिकेट एकेडमी की टीम 20.4 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। जिसमे विशाल नाबाद 70 रन और अक्षत ने नाबाद 29 रन बनाये। गेंदबाजी में आयुष और पार्थ को एक -एक विकेट मिला।
Share this content:
Post Comment