Loading Now
×

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा”भारत को टी-20 वर्ल्डकप में हराना मेरी सबसे यादगार पल रहा

करांची 01 जनवरी: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने टी20 विश्व कप 2021 में भारत पर अपनी टीम की शानदार जीत को पिछले साल के अपने सबसे यादगार पलों में से एक बताया है। बाबर आजम का मानना है कि उनको भरोसा था कि वे भारत के रिकॉर्ड को बदल देंगे।

आपको बता दे कि 24 अक्टूबर को हुए इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम भारतीय टीम पर पूरी तरह से हावी रही थी। पाक ने टीम इंडिया को 10 विकेट के बड़े अंतर से पराजित किया था। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार पाक टीम ने भारत को हराया था।

ये बाते बाबर अजाम ने पाकिस्तान क्रिकेट के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कही है, बाबर आजम ने कहा कि हम यह नहीं सोचना चाहते थे कि पास्ट में क्या हुआ है। हमने जिस तरह से शुरुआत की और जिस तरह से खत्म किया, वहां एक अलग ही चर्चा थी। भारत के खिलाफ हमारी पहली विश्व कप जीत के बाद प्रशंसकों की प्रतिक्रिया जबरदस्त थी। यह पूरी टीम प्रयास था। हमें उनके खिलाफ अपना रिकॉर्ड बदलने का भरोसा था।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

वनडे सीरीज के लिए केएल राहुल की अगुवाई में टीम इंडिया का ऐलान,रोहित शर्मा हुई टीम से बाहर

Next post

पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने बताया टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ़ क्यों हारा था भारत

Post Comment

🔒 Security Check
3 × 3 = ?