Loading Now
×

पाटलिपुत्र जोन: हेमन ट्रॉफी में हिमांशु के अर्धशतक से जहानाबाद ने वैशाली को 3 विकेट से हराया

जहानाबाद : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित हेमन ट्राफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गये पाटलिपुत्र जोन में जहानाबाद ने वैशाली को 3 विकटों से हराया ।

सुबह टॉस जीतकर जहानाबाद के कप्तान सूरज राठौर ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया जो की उनके गेंदबाज़ों ने सही साबित किया और वैशाली की पूरी टीम 50 ओवरों में 211 रन बना के ऑल आउट हो गई ।वैशाली के तरफ से शिवम कुमार ने बेहतरीन (59) अर्धशतक जड़ा , साथ में नटवर सिंह ने 32 ,विवेक रन ने 19 और अमन राज ने 16 रन का योगदान दिया .जहानाबाद के तरफ से कप्तान सूरज राठौर और कुंदन कुमार ने 3-3 विकेट हासिल किया । शशि शेखर और कुमार श्रेय ने भी 1-1 विकेट हासिल किया ।

212 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी जहानाबाद की शुरुआत अच्छी नही रही और दिशांत मिश्रा के रूप में पहला विकेट सिर्फ 4 रन पे गवां दिया ।उसके बाद हिमांशु शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक (72) जड़ा । हिमांशु के अलावा रजनीश कुमार ने 32 ,कुमार श्रेय ने 31, शुभम ने 24 और अंत में जितिन कुमार ने नाबाद 28 और गौतम शर्मा ने नाबाद 12 रन बना के अपनी टीम को जीत दिला दिया ।हिमांशु शर्मा को उनके बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैच रेफरी प्रकाश रंजन सिंह ने मैन ऑफ द मैच चुना ।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
9 + 6 = ?