बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग व बेगुसराय प्रीमियर लीग की तैयारियां हुई शुरू।

  • जिला क्रिकेट संघ ने मैदान बनाने का उठाया जिम्मा
  • जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि के बिना सहयोग से खिलाड़ियों और क्रिकेट संघ ने अपने निजी खर्च से मैदान बनाने का कार्य कर रहे हैं

बेगुसराय 27 नवम्बर: आज बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के बैनर तले आयोजित होने वाले जिला क्रिकेट लीग एवं बेगूसराय प्रीमीयर लीग के तैयारी हेतु बेगूसराय जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों के द्वारा आज गांधी स्टेडियम के मैदान को दुरुस्त करने का प्रयास शुरू किया गया .

इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मृत्युंजय कुमार वीरेश ने कहा आगामी सत्र में होने वाले जिला क्रिकेट लीग को लेकर तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं सभी टीमों का लगभग रजिस्ट्रेशन हो चुका है और आगामी सत्र में जिला क्रिकेट संघ के बैनर तले सभी फॉर्मेट के मैच खेले जाएंगे .

वही बेगूसराय प्रीमियर लीग का भव्य आयोजन गांधी स्टेडियम में होगा उसके भी प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है! मैदान की स्थिति काफी खराब है उसको लेकर मैदान का समतलीकरण करने एवं खेलने योग्य बनाने के लिए लगातार आज से कार्य प्रारंभ कर दिया गया है .

जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि के बिना सहयोग से बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ और क्रिकेट खिलाड़ियों ने अपने निजी खर्च पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गांधी स्टेडियम का मैदान को खेलने योग्य बनाने में जुट गए है पूरे मैदान में गंदगी का अंबार है खिलाड़ी को मैदान बनाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है .

मैदान को खेलने योग्य बनाने में अपना अहम योगदान देने वाले में से बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राज नयन मीडिया प्रभारी विवेक कुमार निराला कुमार रजनीश कुमार प्रेम रंजन पाठक पल्लव रंजीत पासवान रणवीर कुमार सहित कई खिलाड़ि एवं जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी मौजूद थे

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

12 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

13 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

1 day ago