रामगढ़ जिला ए डिवीज़न क्रिकेट लीग का आग़ाज़, पहले मुकाबले में टीआरसीसी विजयी

रामगढ़ 4 दिसंबर: भदानी नगर आई ए जे फुटबॉल ग्राउंड में रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित आई.जे.मेहरा मेमोरियल “A” डिवीजन लीग क्रिकेट टूर्नामेंट सत्र 2021-22 का उद्घाटन किया गया ए डिवीजन लीग में रामगढ़ जिला के मात्र चार क्लब भाग ले रहे हैं!

प्रथम उद्घाटन मैच यंग क्रिकेट क्लब सौंदा बनाम टीआरसीसी मुरपा कुजू के बीच खेला गया आज के मैच के उद्घाटन करता रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के संयोजक सह प्रायोजक श्री रमन मेहरा जी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया उनके साथ रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार जैन कार्यकारी अध्यक्ष श्री रविंद्र साहू एवं सदस्य श्री वीरेंद्र जैन वह महेंद्र राणा उपस्थित थे ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीआरसीसी ने निर्धारित 35-35 ओवर के मैच में.31.1ओवर में 222/10 आल आउट हो गया ।

जबाबी पारी खेलते हुऐ, यंग क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज 32.2 ओवर में मात्र 191 रन बनाकर ऑल आउट हो गया इस प्रकार 31 रन से टीआरसीसी ने पहला मैच जीत अपने नाम किया टीआरसीसी मुरपा के मुख्य बल्लेबाज मुमताज 48 रन अजय भास्कर 10 रन रंजीत अग्रवाल 66 रन आदित्य 17 सुमंत 14 रन बनाया वही यंग क्रिकेट क्लब के गेंदबाज रोशन 4.1ओवर 36/3 विकेट अंकित सिंह 7 ओवर 30 रन 3 विकेट सुमित कुमार 5 ओवर 56 रन 2 विकेट लकी जयंत 7 ओवर 44 रन 2 विकेट लिए।

वही यंग क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज रोशन कुमार 58 रन गोलू लक्ष्मण 61 रन, सुमित कुमार 18 रन ही बना पाए वही मुरपा के गेंदबाज मुमताज 7 ओवर 48 रन देकर तीन विकेट लिया आदित्य कुमार 7 ,24/2 विकेट लिया सुमंत, विकास, माही रजा को एक-एक विकेट से संतोष करना पड़ा.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

12 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

13 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

1 day ago