Loading Now
×

रणजी ट्रॉफी: बिहार पर मंडराया पारी से हार का खतरा, आंध्र प्रदेश जीत से दो विकेट दूर  

पटना: मोइनुल हक स्टेडियम पटना में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट आंध्र प्रदेश बिहार के मैच के तीसरे दिन आंध्र प्रदेश में 313 रन पर पांच विकेट से आगे खेलते हुए 463 रन अपने कुल विकेट खोकर बनाए।

आंध्र प्रदेश के तरफ से नीतीश कुमार रेड्डी शानदार 159 रन की पारी खेली उनके अलावा शेख रशीद ने 91 रन बनाए, बिहार की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कप्तान आशुतोष अमन ने चार विकेट और प्रताप ने तीन विकेट और वीर प्रताप और हिमांशु सिंह ने एक-एक विकेट चटकाए ।

आंध्र प्रदेश ने 463 रन के चलते बिहार पर 281 रन की बढ़त बनाई।  बिहार अपनी दूसरी पारी में  भी कुछ खास नहीं कर पाए, बिहार के बल्लेबाज मात्र 111 रन पर अपने 8 विकेट खो दिए है। बिहार की तरफ से बाबुल कुमार 34 रन बनाकर नाबाद खेल रहे और उनके साथ हिमांशु सिंह चार रन बनाकर नाबाद खेल रहे है। दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए ललित मोहन ने चार विकेट और श्रीकांत ने तीन विकेट चटकाए।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
7 + 1 = ?