देवघर: आज दिनांक 1 सितंबर 2026 को स्थानीय के के एन स्टेडियम स्थित देवघर जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में जिला क्रिकेट संघ की एक बैठक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री के के ठाकुर जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सत्र में आयोजित किए जाने वाले जिला क्रिकेट लीग के अलावा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किया गया।
उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से बैठक में निम्नलिखित निर्णय पारित किए गए –
1. नए सत्र के लिए सुपर डिवीजन ए डिविजन और बी डिवीजन के टीम रजिस्ट्रेशन के लिए 5 सितंबर 2026 से 25 सितंबर 2026 तक का डेट तय किया गया है।
2. रजिस्ट्रेशन फी : टीम रजिस्ट्रेशन फी पूर्ववत ही रखा गया।
3. नए सत्र के लिए टीम सिलेक्शन कमेटी के ऊपर भी चर्चा की गई जिसमें सीनियर टीम सिलेक्शन (अंडर -23 और सीनियर ) कमिटी में अनिल झा, मिंटू सिंह, इफ्तखार शेख, हिमांशु सिंह (मन्ना) और अभय गुप्ता के नाम पर सर्वसम्मति बनी।
4. नए सत्र में यह निर्णय लिया गया है कि यदि सुपर डिवीजन की टीम लीग माचो में वॉक ओवर देती है तो वह टीम वर्तमान सत्र के आगे के मैचों को नहीं खेलेगी साथ ही साथ वह टीम बी -डिवीज़न में उतर जाएगी। वही ए- डिवीजन और बी- डिवीज़न की टीम यदि वॉक ओवर देती है तो उस टीम को जिला क्रिकेट संघ के भविष्य की के सभी गतिविधियों से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

आज के बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष श्री क ठाकुर के साथ-साथ संघ के सचिव श्री विजय झा, अनिल झा, आलोक कुमार राजहंस, नीरज कुमार सिंह, इफ्तखार शेख,सुधांशु कुमार सिंह (मन्ना),अभिषेक आनंद, पंकज शर्मा, रवि रंजन झा, अमित चरण द्वारी, किशन फलाहारी, तरुण कुमार राय, मोहित कुमार मिश्रा, सुभाष मिश्रा तथा अमरेंद्र उपस्थित थे।

Share this content: