कराटे

शिवहर जिला क्रिकेट लीग में राइजिंग स्टार 47 रनों से हराया

  • सिनियर डिविजन के 14वें मैच में राइजिंग स्टार ने नटराज क्रिकेट क्लब को 47 रनों से हराया ।
  • गोविंद बने मैन ऑफ द मैच

शिवहर : आज सुबह टॉस जीतकर राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के कैप्टन शिवम् झा ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । टीम ने 25 ओवर में 8 विकेट खोकर 184 रनों का स्कोर खङा किया । राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब की तरफ से बल्लेबाजी में शिवम् कुमार ने 60 एवं कैप्टन शिवम् झा ने 58 रनों की शानदार पारी खेली । नटराज क्रिकेट क्लब की तरफ से अमन ने 3 बल्लेबाजों को आउट किया ।

184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नटराज क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 21 ओवरों में 137 रनों पर ऑल आउट हो गई । टीम की तरफ से सिर्फ कृष्ण कुमार यादव ने अच्छी बल्लेबाजी की और शानदार 63 रन बनाए । इनके आऊट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सका । इस तरह से राइजिंग स्टार ने यह मैच 47 रनों से जीत लिया।

बेहतरीन गेंदबाजी के लिए राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के गोविंद को आज के मैच का मैन ऑफ द मैच दिया गया । यह पुरस्कार शिवहर जिला क्रिकेट संघ के क्लब पदाधिकारी श्री सुरेश सिंह के हाथों प्रदान किया गया। आज के मैच में सुधीर एवं प्रिंस ने अंपायरिंग की। स्कोरिंग पुष्प शेखर और कमलेश द्वारा किया गया ।

सचिव नवीन कुमार ने बताया कि कल 7 दिसंबर को लीग का 22वां मैच पिपराही क्रिकेट क्लब और नटराज क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

10 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago