शिवहर जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीज़न में राइजिंग स्टार जीता

  • सिनियर डिविजन के 13वें मैच में राइजिंग स्टार ने पिपराही क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हराया ।
  • शिवम् बने मैन ऑफ द मैच

पटना :आज सुबह टॉस जीतकर पिपराही क्रिकेट क्लब के कैप्टन मो महफूज आलम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । टीम ने 30 ओवर में 7 विकेट खोकर 170 रनों का स्कोर खङा किया । पिपराही क्रिकेट क्लब की तरफ से बल्लेबाजी में शुभम ने 58 गेंदों पर 58 रनों की शानदार पारी खेली । राइजिंग स्टार की तरफ से सुधीर ने 3 एवं रवि रंजन ने 1 बल्लेबाज को आउट किया ।

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार की शुरुआत बङी धमाकेदार रही ।पावरप्ले में शुरू के 5 ओवर में हीं पहले विकेट के लिए टीम ने 74 रन जोङ लिए थे । आकाश ने 18 गेंदों पर 48 रन एवं शिवम् ने 63 गेंदों पर 61 रनों की अविजित पारी खेली । इन दो बल्लेबाजों की बेहतरीन बल्लेबाजी के बदौलत राइजिंग स्टार ने पिपराही क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हरा दिया। हालांकि बीच में पिपराही क्रिकेट क्लब के गेंदबाज अखिलेश मिश्रा ने शानदार गेंदबाजी की, 3 विकेट भी प्राप्त किया, लेकिन टीम के अन्य गेंदबाजों से उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला।

बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के शिवम् को आज के मैच का मैन ऑफ द मैच दिया गया । यह पुरस्कार शिवहर जिला क्रिकेट संघ के क्लब पदाधिकारी श्री सुरेश सिंह के हाथों प्रदान किया गया। आज के मैच में विकास भारती एवं आयुष ने अंपायरिंग की। स्कोरिंग वरेण्यम और पुष्प शेखर द्वारा किया गया ।सचिव नवीन कुमार ने बताया कि कल 6 दिसंबर को लीग का 21वां मैच राइजिंग स्टार और नटराज के बीच खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

13 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

14 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

1 day ago