पटना. आगामी 22 मई से पटना जिला क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त और शर्मा स्पोर्टिंग के तत्वावधान में आरएन शर्मा अंतर एकेडमी/क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा. यह जानकारी आयोजन सचिव मधु शर्मा ने दी.
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 12 टीमों को भाग लेने की अनुमति दी गयी है. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता लीग सह नॉकआउट आधार पर खेली जायेगी. टूर्नामेंट के अंपायर कमेटी के चेयरमैन आशीष सिन्हा होंगे.
उन्होंने ने बताया कि विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी के अलावा आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे. प्रतिदिन प्रति मैच मैन ऑफ द मैच, के अलावा मैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैटर, बेस्ट बॉलर के अलावा व्यक्तिगत पुरस्कार दिये जायेंगे. सभी मैच 20-20 के ओवर होंगे. सभी मैच सफेद ड्रेस और रेड बॉल से होंगे.
प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गयी है. प्रतियोगिता का संयोजक रूपक कुमार होंगे. प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए फॉर्म रूपक कुमार से मिलकर प्राप्त कर सकते हैं।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…