सहरसा लीग:-नौहट्टा क्रिकेट क्लब ने कोशी स्मैशर्स बॉयज को 64 रनों से पराजित किया

Khelbihar.com

सहरसा: सहरसा जिला क्रिकेट संघ के तत्त्वाधान में +2 उच्चतर विद्यालय मुरादपुर धरहरा के मैदान में रंधीर वर्मा मेमोरियल जूनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग 2019 -20 को तत्त्वाधान में आयोजित लीीग आज का मैच नौहट्टा क्रिकेट क्लब एवं कोशी स्मैशर्स बॉयज के बीच खेला गया।

जिसमें नौहट्टा क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेवाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेवाजी करते हुए नौहट्टा क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 40 ओवर के मैच में 24.5 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर राजा कुमार के 47 रन(48 बॉल),राजेश कुमार के 19 रन (18 बॉल),बबलू कुमार के 17 रन (14 बॉल) की सहायता से 171 रन बनाए। जिसके जवाब में कोशी स्मैशर्स बॉयज ने 23.3 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर प्रतीक के 17 रन (22 बॉल),नीतीश के 16 रन (23 बॉल),आदित्य के 16 रन (32 बॉल) की सहायता से 107 रन ही बना सकी।

इसप्रकार नौहट्टा क्रिकेट क्लब ने कोशी स्मैशर्स बॉयज को 64 रनों से पराजित किया।कोशी स्मैशर्स बॉयज की ओर से प्रतीक ने 6.5 ओवर में 37 रन देकर 4 विकेट,मनीष ने 5 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट,अमर ने 5 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए जबकि नौहट्टा क्रिकेट क्लब की ओर से परवेज हयात ने 8 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट,मक़बूल खान ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट,इम्तियाज ने 3 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए।आज के मैच के अंपायर कुणाल चौधरी एवं श्रवण तथा स्कोरर सचिन थे।


आज के मैच में पंकज कुमार ठाकुर,विश्वनाथ कुमार, राजकिशोर चौधरी,अशफ़ाक़ खान,पुरुषोत्तम कुमार,मो केशर उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन में बमबम,शिवा,डमरू,त्रिशूल,नवीन,अमृतांश दिप,निशांतदीप,अंकुर,राजा,आयुष इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

12 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

14 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

1 day ago