मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सत्यदेव प्रसाद चौधरी स्मृति सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग का आज ग्रुप B,C,D का मैच स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब और गांधी मैदान के ग्राउंड 2 और 3 पर खेला गया।
स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मुक़ाबले में सर्विस क्लब ने शानदार 533 रन 35 ओवर में बनाए जिसमे समीर अख़्तर के आकर्षक 237 रन अभिजीत चन्द्र के 100रन देवा के 56 रन और कुंदन के नाबाद 78 रन का योगदान दिया।
जबाब में खेलने उतरी सिकारगंज कि टीम केवल 101 रन पे सिमट गई इस प्रकार सर्विस क्लब की टीम 432 रन से जीत दर्ज की ।
वही आज गांधी मैदान ग्राउंड 2 पर कनौजिया और एमजीके सुगौली के बीच मैच खेला गया जिसमें एमजीके सुगौली ने 9 विकेट से जीत दर्ज की जबकि ग्राउंड 3 पर राजा बाज़ार और gk स्पोर्ट्स रेड के बीच खेला गया जिसमे जीके स्पोर्ट्स रेड की टीम 6 विकेट से जीत दर्ज की
इसकी जानकारी मधुरेन्द्र सिंह जिला क्रिकेट लीग प्रभारी ने मीडिया को दी ।अंपायर की भूमिका में कुमार राज ,एमडी नेसार,इब्राहिम लोदी थे ।मौक़े पर प्रभाकर जायसवाल ,बसंत कुमार,अमित कुमार सेन,विजय कुमार, रितेश श्रीवास्तव ,रवि कुमार चुटुन , अय्याज अहमद ,रवि राज ,संत कुमार,सुबोध कुमार,विश्वनाथ प्रसाद,आदि उपस्थित थे ।
Share this content:
पटना, 20 नवंबर 2026: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने शुक्रवार को बिहार के युवा क्रिकेटर…
पटना, 20 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के दूसरे दिन पंजाब के…
पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…
छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…